हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, डॉक्टरों ने किया जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर
हैदरगढ़ नगर क्षेत्र में गुरुवार करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी सुरेश मिश्रा पुत्र गया शंकर किसी काम से नगर आए थे।