हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दी जानकारी, मतदाताओं को मतदाता पर्ची न होने पर भी नहीं होगी कोई असुविधा
Hardoi, Hardoi | May 10, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत दिनांक 13 मई को प्रातः 7 बजे से हरदोई के सभी मतदान केन्द्रो पर मतदान प्रारम्भ होगा। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि स्वयं व सपरिवार वोट करने अवश्य जाएं। यदि किसी मतदाता की मतदाता पर्ची खो गयी है या प्राप्त नहीं हुई है तो ऐसे मतदाताओं को परेशान होने की जरुरत नहीं है।