हरदोई: लालपालपुर के पास से कोतवाली शहर पुलिस ने 4 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ पंकज सिंह को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Hardoi, Hardoi | May 10, 2024 पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने 4 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लालपालपुर के पास पुलिस ने पंकज सिंह पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।