हरदोई: कलेक्ट्रेट से कृषि विभाग की मतदाता जागरूकता बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Hardoi, Hardoi | May 10, 2024 कलेक्ट्रेट से कृषि विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता बाईक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाईक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ हुई तथा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बिलग्राम चुंगी पर समाप्त हुई।रैली में सभी 19 विकास खण्डों के कृषि विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।