पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट पर दो अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 1:26 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया है कि आसूचना संकलन के आधार पर न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।