महाराजगंज: भैंसा गांव में रास्ते के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
रविवार शाम 6:00 बजे लगभग भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के विनोद तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। खून से लथपथ हालत में उन्हें सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर एएसपी ती