जबलपुर: हनुमानताल तालाब में गिरी एक्टिवा सवार महिला, आरक्षक और स्थानीय लोग बने देवदूत, वीडियो आया सामने
हनुमानताल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूजा सामग्री विसर्जन करने पहुंची एक महिला अपनी एक्टिवा समेत सीधे तालाब के गहरे पानी में जा समाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला विसर्जन के लिए तालाब के किनारे खड़ी थी, तभी अचानक चक्कर आने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठी और गाड़ी सहित जलमग्न हो गई। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस आरक्षकों और स्थानीय