जमुई: थाना चौक के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 3, 2024 शहर स्थित थाना चौक के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस द्वारा युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया और उसके परिवार वालों को सूचना देने के बाद युवक को टाउन थाना के हवाले कर दिया गया।