चंदनकियारी: कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनाई गई, देवाशीष मंडल ने दी श्रद्धांजलि
चंदनकियारी में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल के आवासीय कार्यालय प्रांगण में आज शनिवार को समय लगभग साढ़े 12 बजे एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता और राष्ट्रगान के रचयिता कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जन्म जयंती आज बोकारो में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।