जशपुर: जोगीमारा में 'हर घर जल' से बदली तस्वीर, अब हर घर तक पहुंच रहा स्वच्छ पानी
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जोगीमारा में “हर घर जल” योजना ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब गांव के सभी घरों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है, जिससे लोगों का जीवन आसान और सुरक्षित हुआ है। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर स्थित जोगीमारा गांव पहले पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। ग्रामीण नाला और कुएं जैसे पारंपरिक स्रोतों पर