बांका: ककवारा में स्कॉर्पियो की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Banka, Banka | May 12, 2025 बांका थाना क्षेत्र की ककवारा में सोमवार शाम करीब 6:00 बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची की पहचान राधा प्रिया के रूप में हुई है। बच्ची के पिता मिंटू कुमार ने बताया कि उनकी बेटी दुकान पर गई थी। घर लौटने की क्रम में एक स्कार्पियो ने बच्ची को टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने सूचना दी।