ओरमांझी: ईरबा के पास खड़े एक ट्रक से भारी मात्रा में चमड़ा बरामद, जांच में जुटी पुलिस
ईरबा के पास खड़े एक ट्रक से भारी मात्रा में चमड़ा बरामद किया गया है। चमड़ा बरामद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार ईरबा के पास खड़े एक ट्रक से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले आई है ।