स्याना: ग्राम घंसूरपुर में पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने गीता का किया अंतिम संस्कार, पति ने गला रेत कर की थी हत्या
Siyana, Bulandshahr | Jun 29, 2026
ग्राम घंसूरपुर में पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने गीता का अंतिम संस्कार कर दिया वहीं रविवार को शराबी पति ने गीता की गला रेत कर हत्या कर दी थी। सोमवार को गीता के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी आधा दर्जन स्थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया गया।