लक्ष्मीपुर: आंधी तूफान से जमुई जिले में हुआ भारी नुकसान, पेड़ गिरने से कई मार्ग हुए बाधित
जमुई जिले में सोमवार शाम 6:30 बजे अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और हवा ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। खैरा-मांगोबंदर मार्ग पर स्थिति सबसे अधिक खराब रही, जहां पेड़ों के गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।