महाराजगंज: टोल प्लाजा के पास अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में परिवार की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक गंभीर घायल
5 अप्रैल रविवार शाम 6बजे अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।जिसमें सवार पति-पत्नी व ढाई वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। बाइक सवार शादी समारोह मे जा रहे थे।