बालाघाट: प्री-मानसून बारिश से जलभराव, बालाघाट नपाध्यक्ष व सीएमओ ने कराया पानी निकास
बालाघाट प्री-मानसून बारिश के बाद माता मंदिर रोड की गली नंबर 2 में जलभराव होने से कई घरों में गंदा पानी घुस गया। शिकायत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर और सीएमओ सूर्यप्रकाश उके ने गुरुवार लगभग प्रातः 10 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि एक निजी प्लॉट द्वारा नाली का रास्ता बाधित किए जाने से पानी की निकासी रुक गई थी। नगर