कांडी: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांडी थाना के सामने चार घंटे सड़क जाम
Kandi, Garhwa | Jul 10, 2026 गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर गांव के युवक ओमप्रकाश चंद्रवंशी की संदिग्ध मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भारी बवाल हुआ। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कांडी थाना गेट के सामने भवनाथपुर, कांडी, मंझिआंव मुख्य सड़क को करीब चार घंटे तक जाम रखा। इस प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी, जिन्होंने पुलिस प्रशासन के