महागामा: महुआरा मैदान में श्रीराम कथा महोत्सव के पाँचवें दिन भक्त श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया
महागामा नगर पंचायत के महुआरा मैदान में चल रहे श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव के पंचम दिवस पर भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारी पूज्या देवी अनीता रक्षा जी ने प्रभु श्रीरामचंद्र जी की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए राम नाम के महत्त्व को समझाया। उन्होंने कहा कि “राम नाम के बिना जीव को कभी विश्राम