महागामा: महागामा में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
महागामा में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महागामा नगर पंचायत के महुआरा मैदान में चल रहे श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारी पूज्या कथा वाचिका देवी अनीता रक्षा जी ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके मधुर वचनों से पूरा