दरभंगा: संस्कृत विश्वविद्यालय में बनेंगे तारामंडल व वेधशाला, डिजिटल लाइब्रेरी व छात्रावास के अलावा और होंगे कई निर्माण
अगले कुछ महीनों में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय का परिसर बिल्कुल बदला हुआ नजर आएगा। विश्वविद्यालय मुख्यालय के चिह्नित स्थलों पर तारामंडल, वेधशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास, शोधार्थियों के लिए छात्रावास, भाषा प्रयोगशाला, कैंटीन समेत भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई