सुसनेर: आजीविका भवन में पीएम पोषण योजना के तहत जनपद स्तरीय कुक-कम प्रतियोगिता संपन्न, लक्ष्मीबाई को मिला प्रथम पुरस्कार
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर 3 बजे तहसील रोड स्थित आजीविका मिशन के भवन में जनपद स्तरीय 'कुक-कम कॉम्पिटिशन' प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमे 37 स्व-सहायता समूहों की रसोइयों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सांदीपनि स्कुल की रसोइया लक्ष्मीबाई को मिला प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।