औरैया: सहायल क्षेत्र के फकीरे पुरवा गांव निवासी व्यक्ति दिबियापुर के विकास वैली के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हुआ
फफूंद स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर शुक्रवार रात को विकास वैली के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पटरी पार करते समय 50 वर्षीय मजदूर रजपाल निवासी फकीरे पुरवा थाना सहायल मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सिपाही ने किसी तरह गाड़ी के नीचे घुसकर उनकी जान बचाई।हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अरविंद अग्रवाल ब पुलिस बल मौके पर पहुंचा।