झालरापाटन: नेशनल हाईवे 52 पर असनावर थाना क्षेत्र में बस और फॉर्च्यूनर की टक्कर, बस सवारियां सुरक्षित, कार चालक मामूली घायल
नेशनल हाईवे 52 पर असनावर थाना क्षेत्र के तेलिया खेड़ी गांव के पास सोमवार देर रात एक रोडवेज बस और फॉर्च्यूनर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।असनावर थाने के एएसआई इरशाद ने मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे जानकारी दी कि रोडवेज बस झालावाड़ से मनोहर थाना की ओर जा रही थी