दरभंगा: बिहार होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत, दी गई अंतिम सलामी
दरभंगा के कैदराबाद में स्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी में बिहार होमगार्ड जवान को अंतिम सलामी दी गई। बता दे कि सोमवार को उसकी सड़क दुर्घटना हो गई थी जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं होमगार्ड डीएसपी के नेतृत्व में मंगलवार को दिन के 1:00 बजे उसे अंतिम सलामी दी गई । मृतक जवान कुशेश्वरस्थान का रहने वाला था जिसका नाम सुमित कुमार यादव बताया जाता है।