बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कंजकीरो बस्ती के पास पहाड़ पर अवैध पत्थर खदान का गुरुवार को खुलासा हुआ है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार जिला के पेक नारायणपुर थाना अन्तर्गत कंजकीरो क्षेत्र पर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें कंजकीरो बस्ती के समीप पहाड़ पर अवैध पत्थर खदान पाया गया।