कन्नौज: लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को जिले की तीनों तहसील में BJP का सदस्यता अभियान होगा आयोजित, मंत्री असीम अरुण होंगे शामिल
जनपद कन्नौज में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपनी जमीन को और मजबूत करने में जुटी हुई है। सोमवार को बीजेपी की ओर से जिले की सभी तीन तहसीलों में बड़े सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार शाम मंत्री असीम अरुण ने इसको लेकर जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण शामिल होंगे।