रिसियप थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र के दुधैला गांव में छापेमारी कर देशी शराब बरामद की है।यह कारवाई थानाध्यक्ष संजीत राम ने बीते गुरुवार की रात में की है।पकड़ा गया धंधेबाज विजय मेहता उक्त गांव का निवासी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि वह झारखंड से शराब लाकर होम डिलीवरी करने के लिए अपने घर मेें छुपा कर रखे हुए थे।