सिवनी: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत
Seoni, Seoni | Apr 7, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मालू वेयरहाउस के पास हुआ, जिसमें बाइक पर सवार महिला और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.