गांगड़तलाई: सल्लोपाट पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोप, सौंपा गया ज्ञापन
सल्लोपाट पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल सहित ग्रामीणों ने बांसवाड़ा एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस पोला पाण गांव से दो व्यक्तियों को उठाकर थाने ले गई और मारपीट की।