सेवा ही सच्ची साधना है,इस विचार को साकार करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल के निर्देशन एवं आदेश पर दो नन्हें दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियों की नई किरण जगमगा उठी।मामला तब सामने आया जब SJR टीम सक्ती के सक्रिय सदस्य रवि चंद्रोशा और सौरभ उपाध्याय को जानकारी मिली कि दो छोटे दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर की तत्काल आवश्यकता है।