लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोनवापुर गांव निवासी आदर्श वर्मा पुत्र अशोक कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही निर्माणाधीन मकान में बिजली के तार से बने फंदे पर लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।