मेजरगंज: मेजरगंज के मध्य विद्यालय माधोपुर में जिला पदाधिकारी का जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं
मेजरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, माधोपुर में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा।