कोण्डागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर कोंडागांव पुलिस ने जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र थाना मर्दापाल के ग्राम छोटे उसरी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 02 दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे कुल 16 टीमो ने भाग लिया,जिसमें प्रथम स्थान पर ग्राम पुसपाल एवं द्वितीय स्थान पर ग्राम नवागांव की टीम रही।विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरुस्कार दिये।