घोसी: थलु बीघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अजीत कुमार घायल, बाइक भी गायब
घोसी से गरेड़ी बीघा जा रहे बाइक सवार अजीत कुमार थलू बीघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत घोसी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे जहां आगे का इलाज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जारी रहा।