सिकंदरा: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार गुर्दही बंबा के पास खड्ड में पलटी, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, पांच घायल
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही बंबा के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगा दशहरा पर्व पर बिठूर घाट से स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ईको कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सिकंदरा झींझक मार्ग के गुर्दही बंबा के