लोहरदगा: जय श्रीराम समिति द्वारा पतरा टोली के प्राचीन शिव मंदिर में अलौकिक भक्ति की छटा, भव्य महाआरती का आयोजन
लोहरदगा शहर के पतरा टोली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उस समय दिव्यता का अद्भुत दृश्य उपस्थित हो गया, जब जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर मानो स्वयं भगवान शिव की उपस्थिति से आलोकित हो उठा। चारों ओर गूंजते “हर हर महादेव” के जयघोष, शंखनाद और घंटा- घड़ियाल की ध्वनि ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।