नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी परिसर के पास पाइपलाइन फूटी, परिसर में पानी भरने से आवागमन प्रभावित
नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी परिसर मे एक बड़ी लापरवाही सामने आई,यहां खुदाई कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण मंडी परिसर में लगातार पानी बहता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। बावजूद इसके संबंधित विभाग के द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया गुरुवार को करीब 6 बजे तक पाइपलाइन से पानी का रिसाव होता रहा।