कटंगी: 132 केवी उपकेंद्र खमरिया में सुधार कार्य से 250 गांवों में बिजली गुल
म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 132/33 केवी उपकेंद्र खमरिया में जरूरी सुधार कार्य के चलते शनिवार 20 जून को कटंगी क्षेत्र के करीब 250 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शटडाउन शाम तक जारी रहा, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर सरकारी दफ्तर, दुकानें और कृषि पंप सब प्रभावित हुए। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों का हाल ब