भोगांव: भोगांव क्षेत्र में वैगनआर कार ने बाइकों में मारी टक्कर, बच्ची सहित 5 लोग हुए घायल
थाना क्षेत्र के हुई के मेले के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार वैगन आर कर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एक मासूम बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया है।