कनाट प्लेस: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया हमला करने और विधायकों को फर्जी केस में फंसाने का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला करवाने और विधायकों को फर्जी केस में फंसने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने दिल्ली के कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया है तब से उन पर लगातार हमला किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनके विधायक अनिल बालियान को झूठे केस में फसाया गया है जबकि वह इस मामले में खुद पीड़ित है.