क्षेत्र के प्रसिद्ध विरासनी माता मंदिर परिसर में ग्रामवासियों द्वारा अखंड रामायण मानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन होकर रामचरितमानस का पाठ किया। अखंड रामायण पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।