दिनारा: बिश्रामपुर बधार में 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों में मचा हड़कंप
Dinara, Rohtas | Apr 5, 2026 दिनारा के भानस थाना क्षेत्र के विश्रामपुर बभनडीहां बधार में रविवार को दोपहर करीब 1 बजे गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने से लगभग 200 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गई।