डॉ. अंबेडकर नगर: महू ऊपरी मंजिल पर सोता रहा परिवार, नीचे चोरों ने तिजोरी तोड़ लाखों का माल किया पार
महू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुर्जरखेड़ा स्थित गिरनार सिटी 2 कॉलोनी में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को शनिवार रविवार दरमियानी रात 4 बजेअंजाम दिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर नीचे के हिस्से में प्रवेश किया। बदमाशों ने नकुचा काटकर गोदरेज और तिजोरी को निशाना बनाया तथा नगद