मुरादाबाद: नगर निगम कार्यालय के निकट समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक सभा का आयोजन किया गया
मुरादाबाद टाउन हॉल नगर निगम कार्यालय के निकट मुरादाबाद की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा महानगर के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु, स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के सहयोग से नुक्कड़ नाटक एवं सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में धवल दीक्षित ने कहा राष्ट्र में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करने में सबकी भागीदारी होना आवश्यक है।