मुरादाबाद: एसएसपी हेमराज मीणा ने जनपद के सभी मतदाताओं से की 19 अप्रैल को ज़्यादा से ज़्यादा वोट करने की अपील
एसएसपी हेमराज मीणा ने जनपद वासियों से लोकसभा चुनाव को लेकर मुरादाबाद में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के संबंध में कहा, हम सबको मतदान वाले दिन अपने घरों से निकलकर ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करना है। उन्होंने लोगों से मतदान करके लोकतंत्र को मज़बूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, सभी लोग भय मुक्त होकर मतदान करें।