कोडरमा: पूर्णिमा टॉकीज परिसर में मरामाती कार्य के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरने से दो लोग घायल सदर अस्पताल में इलाजरत
झूमरी तिलैया शहर के पूर्णिमा टॉकीज परिसर में तोड़ फोड़ कार्य के दौरान करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान बेकोबार निवासी प्रदीप भारती पिता स्वर्गीय दुर्गा भारती उम्र करीब 48 वर्ष और संशय चौरसिया उम्र 40 वर्ष पिता श्रीकांत चौरसिया सीएच स्कूल रोड शामिल है घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया।