कोडरमा: 30 वर्ष पहले खरीदी गई जमीन पर जबरन कब्जा और बाउंड्री क्षतिग्रस्त करने को लेकर कोडरमा थाना में प्राथमिकी कराई दर्ज
हजारीबाग जिले के ग्राम लाखों निवासी विजय कुमार शर्मा ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर 1994 में खरीदी गई जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन बाउंड्री वॉल को नष्ट करने, सामान की चोरी करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराया गया. विजय कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 1994 में वह कोडरमा जिले में बैंक कर्मचारियों के रूप में कार्यरत थे।