कोडरमा: बिशुनपुर रोड में अवैध रूप से फर्जी किड्जी स्कूल चलाने पर ब्यूटी सिंह के खिलाफ तिलैया थाना में FIR दर्ज
तिलैया थाना क्षेत्र के बिशनपुर रोड में संचालित किडजी स्कूल की संचालिका ब्यूटी सिंह पर जी लर्न लिमिटेड के प्राधिकृत कर्मी और अधिवक्ता के द्वारा गुरुवार को तिलैया थाना में आधा दर्जन से अधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जी लर्न लिमिटेड के कर्मी ने बताया कि बिशुनपुर रोड में संचालित किडजी स्कूल को उनकी कंपनी के द्वारा वर्ष 2020 में टर्मिनेट कर दिया गया था