खिलचीपुर: खिलचीपुर में भव्य श्री खाटूश्याम भजन संध्या आयोजित:,हजारों श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहे।
खिलचीपुर के उदय पैलेस परिसर में एक भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन दादा परिवार के द्वारा बुधवार की रात 9:00 बजे से आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात श्री खाटू श्याम के भजनों में लीन रहे। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक विद्युत सज्जा और मनमोहक झांकियों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो