खगड़िया: चंदन नगर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल से किया रेफर
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के चंदन नगर के पास मंगलवार दोपहर 1:00 बजे को अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सभा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात बाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक जख्मी अवस्था में रोड के किनारे बेहोश पड़ा हुआ था।